महिला आइकान अमृता ने मतदान के प्रति किया जागरूक
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। विधान सभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को मतदान करने व दूसरे लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील स्वीप की महिला आईकान अमृता शर्मा ने मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर लोगों से मिली। उन्होंने बाहर जा रहे लोगों को 27 फरवरी से पहले लौटने के लिए भी प्रेरित किया। पुरुष मतदाताओं को समझाया कि वह अपने परिवार की महिला मतदाताओं का वोट भी शतप्रतिशत डलवाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि मतदान भी महादान है। इसलिए महिलाओं को भी शतप्रतिशत मतदान करना चाहिए। पुरुषों को चाहिए कि वह महिलाओं को पोलिंग बूथ पर ले जाकर पहले उनका वोट डलवाएं। उन्होंने स्टेशन पर महिला मतदाताओं को समक्षाया कि महिलाओं की चुनाव में अहम भूमिका होती है। इसलिए मतदान जरूर करना है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

