लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवक, युवतियों ने किया प्रतिभाग

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र बाराबंकी के तत्वाधान में जनपद स्तरीय लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ पूनम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। जनपद के सभी विकासखंडो के युवक, युवतियों ने प्रतिभाग किया। अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी प्रियंका चौहान ने की। कार्यक्रम में एकल गायन, सामूहिक गायन, लोकगीत, लोक नृत्य, वादन के साथ राष्ट्रीय युवा सप्ताह समापन विषयक प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। इस दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक सचिन श्रीवास्तव सुरजीत चौहान, अर्चना धीमान, सोनी यादव,शिवा गौतम, स्वाती सिंह,नवनीत,सुनैना,विनय कुमार,पंकज,संजीव, जूली सहित विभिन्न युवा मंडल के एक सैकड़ा से अधिक युवक युवतियां सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहें।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!