डीएम की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न, दिये निर्देष
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार जनपद में नामांकन प्रक्रिया 01 फरवरी, 2022 से प्रारम्भ हो जायेगी। निर्वाचन कार्याे को शीघ्र एवं समय से सम्पादित कराये जाने हेतु बैठक जिला मजिस्ट्रेट, जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह की अध्यक्षता में डीआरडीए गांधी सभागार में आहूत की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि निर्वाचन को पारदर्शिता एवं शान्तिपूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने हेतु प्रभारी अधिकारियों को पूर्ण मनोयोग के साथ कार्य को सम्पन्न करना है। निर्वाचन कार्याे को सम्पादित करने हेतु सम्बन्धित जनपद स्तरीय तैनात किये गये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी एकता सिंह, अपर जिलाधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, उपकृषि निदेशक, जिला पूर्ति अधिकारी, अपर जिला सूचनाधिकारी सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

