महिला मतदाताओं हर हाल में करें मतदान: अमृता
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षण राजेश कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन परिसर में मतदाताओं को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों की ड्यूटी मतदान कराने में लगती है, लेकिन बैलेट वोट की भी व्यवस्था है। इसलिए वैलेट वोट डालनी चाहिए। महिला मतदाताओं को भी हर हाल में वोट डालना चाहिए। यदि कोई प्रत्याशी पसंद न हो तो ईवीएम में नोटा का विकल्प चुने। उन्होंने कहा यदि नोटा इस पर लोग वोट डालेंगे लगे तो राजनीतिक दलों को अपनी नीतियां व प्रत्याशी बदलने पर मजबूर होना पड़ेगा। इसलिए 27 फरवरी को मतदान हर हाल में किया जाना चाहिए। इस मौके पर महिला आइकान अमृता शर्मा, अरविंद पांडेय के साथ ही आरती, सुधा देवी, पूनम, गीता यादव, स्वेता व नव्या सहित अन्य महिलाएं भी मौजूद रहीं।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

