बालिकाओं के बीच मतदाता पोस्टर प्रतियोगिता का किया आयोजन

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

बाराबंकी। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद कैथी ,हैदरगढ़ ,में खंड शिक्षा अधिकारी नवाब वर्मा के संरक्षण में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता हेतु सर्वप्रथम मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे प्रिया को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। तत्पश्चात बालिकाओं के बीच मतदाता जागरूकता पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे जांशी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इसके पश्चात मतदाता प्रभारी मदन मोहन वर्मा के द्वारा स्वस्थ लोकतंत्र में वोट के महत्त्व पर चर्चा की गई। इसके बाद प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद श्री प्रेम चंद्र जी के द्वारा लोकतंत्र में हमारा योगदान विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए ।मतदाता जागरूकता प्रभारी आशीष कुमार त्रिवेदी द्वारा कविता पाठ के द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया गया। इसके बाद मतदाता जागरूकता प्रभारी मदन मोहन वर्मा द्वारा ई.वी. एम. तथा वी. वी. पैट के बारे में विस्तार पूर्वक बतलाया गया। इस अवसर पर जागरूक मतदाताओं में कल्पनाथ सिंह,राम किशोर ,माताफेर ,दिनेश कुमार ,सुशीला देवी ,शिवकला , दुरपता ,बुधरानी , सलमा बानो ,सुनीता सिंह आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!