जिलाधिकारी ने दी बैलेट यूनिट के बारे में जानकारी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सकुशल एवं सुनिश्चितापूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत नगर पालिका नवाबगंज में 184 माइक्रोआब्जर्वर हेतु प्रशिक्षण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। लोकतंत्र में सभी की सहभागिता अत्यन्त महत्वपूर्ण है। वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आदर्श सिंह ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता हेतु प्रश्नोत्तरी के माध्यम से माइक्रो आब्जर्वर से जानकारी की। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को पूरी गंभीरता के साथ ले। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि निर्वाचन के दौरान कार्याे में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें। प्रशिक्षण में यदि कोई समस्या आ रही है या निर्वाचन कार्याे को समझ में नहीं आ रहा है तो उसके सम्बन्ध में पुनः जानकारी अवश्य करले, जिससे मतदान प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े। निर्वाचन कार्य के दौरान आचार संहिता के उल्लघंन का विशेष ध्यान रखने योग्य की आवश्यकता है। बूथ पर 200 मीटर की परिधि में कोई भी अनावश्यक रूप से उपस्थित न रहे। माइक्रोआब्जर्वर हेतु प्रशिक्षण प्रवक्ता आशीष पाठक ने दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, आईटीआई प्रधानाचार्य, सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!