पूर्व विधायक के पुत्र ने किया तूफानी दौरा …

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

टिकैतनगर, बाराबंकी। पूर्व कृषि राज्य मंत्री राजा राजीव कुमार सिंह के पुत्र व समाजवादी पार्टी के संभावित प्रत्याशी रितेश सिंह रिंकू भैया ने क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का तूफानी दौरा किया। इस दौरान रिंकू ने भोर्थिया, गौरवा, पूरे बादल पुरवा आदि गावो में जन सम्पर्क किया । इस दौरान बोलते हुए सपा नेता ने कहा कि उनके पिता को क्षेत्र की जनता ने अथाह प्यार दिया है। जिसकी वजह से क्षेत्र में 6 बार प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। 2017 में जनता ने भावुक होकर भाजपा प्रत्याशी को वोट किया था। लेकिन इस दौरान विकास कार्य पूरी तरह से ठप हो गए। गुरुवार को जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। जिस वजह से क्षेत्र की जनता राजा राजीव कुमार के कार्यकाल को याद कर रही है। आज फिर जनता के सामने मौका है कि वह 2022 में सपा प्रत्यासी के पक्ष में मतदान करके अपनी भूल को सुधार सके। इस दौरान आदीश जैन, जमशीर खान, अवधेश मिश्रा, विनोद सिंह, साजन यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

Don`t copy text!