सर्वसमाज की बात करती है कांग्रेस: तनुज पुनिया

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

जनसम्पर्क में बोले कांग्रेस प्रत्याषी

बाराबंकी। प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जो सर्वसमाज की बात करती है किसान बेरोजगार, अगडे, पिछडे, समाज के सभी वर्ग के लोग हमारी प्राथमिकता में है। उक्त बात विधानसभा जैदपुर से कांग्रेस प्रत्याशी तुनज पुनियाा ने रविवार को अपने चुनावी जनसम्पर्क अभियान के दौरान विकास खण्ड हरख की न्याय पंचायत टेरा के ग्राम पंडरा, मक्कापुरवा, बरैया, नयी बस्ती, में जनसम्पर्क के दौरान व्यक्त की। श्री पुनिया ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रतिज्ञा की है कि प्रदेश में सरकार बनते ही अन्नदाता का गंहूँ, धान की फसल को 25 सौ रूपये कुन्टल, सरकारी खरीद करेगी और उसका पूरा कर्जा माफ करके उसके घरो में खुशहाली लायेगी। जनसम्पर्क के दौरान पुत्तू लाल वर्मा, जमुना प्रसाद वर्मा, लालजी वर्मा, मनोज यादव, सहजराम आदि मौजूद रहे।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स 8564852662

Don`t copy text!