’बड़ी कंपनियों की लापरवाही: घण्टो जाम में फसे रहे एंबुलेंस सहित अन्य गाड़ियां
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
’आखिरकार जिम्मेदार अधिकारी बने रहे मौन’
देवा, बाराबंकी। देवा मार्ग एनएच 727 एच पर सोमवार सुबह 10ः30 बजे भयंकर जाम लगा रहा जिसमें कई एंबुलेंस गाड़ियों के साथ प्राइवेट वाहन व अनुबंधित बसें जाम में फंसी रही। विदित हो कि एनएच 727 एच बाराबंकी देवा मार्ग पर कई प्राइवेट कंपनियां स्थित हैं।परंतु एनएच 727 एच की पटरी जो वन विभाग के लिए संरक्षित है परंतु इस सड़क की पटरी पर जे आर एग्रो और रिलायंस इंडस्ट्रीज की कब्जे दारी बरकरार है। जिससे आए दिन इन कंपनियों में माल लेकर आने वाले ट्रक सड़क के दोनों पटरियों पर खड़े हो जाते हैं और आवागमन को बाधित करते हैं जिसे आम जनमानस को इनके द्वारा पैदा की हुई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। और इन कंपनियों की लापरवाही के कारण आए दिन एंबुलेंस गाड़ियों को और प्राइवेट वाहनों को सरकारी बसों को घंटो जाम झेलना पड़ता है। इस संबंध में जब क्षेत्राधिकारी नवाबगंज अतीश कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अभी हम मौके पर पुलिस भेज करके जाम खुलवा ते हैं। जिला फॉरेस्ट अधिकारी रुस्तम प्रवेज से बात की गई कि वन विभाग की संरक्षित जमीन पर इन कंपनियों का कब्जा है तो उनके द्वारा जमीन क्यों नहीं मुक्त कराई जा रही उन्होंने बताया कि अब जानकारी मिली है कार्रवाई की जाएगी।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

