सपा ने जारी की अब तक के प्रत्याशियों की पूरी सूची, अखिलेश, आजम और अब्दुल्ला का भी नाम

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022:

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अब तक घोषित अपने प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट पहली बार सार्वजनिक की है। अभी तक समाजवादी पार्टी सीधे नामों का सार्वजनिक ऐलान करने के बजाय खामोशी से प्रत्याशियों को बुलाकर कर उन्हें सिंबल के लिए फॉर्म ए और बी दे रही थी। सिर्फ गठबंधन की सीटें ही घोषित की जा रही थी आज जारी की गई उम्मीदवारों की लिस्ट में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से, रामपुर सीट से आजम खां, स्वार सीट से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम बेहट से और शिवपाल सिंह यादव जसवंतनगर से समेत 159 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। पहली बार समाजवादी पार्टी ने अब तक घोषित अपने उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट सार्वजनिक की है, जिसमें 159 नाम शामिल हैं। अभी तक सपा के सहयोगी दल आरएलडी ने जरूर 36 सीटों पर कैंडिडेट के नाम का ऐलान किया है, जिसमें 10 सीट पर सपा प्रत्याशी के नाम भी शामिल थे। माना जा रहा था कि समाजवादी पार्टी की यह सोची समझी रणनीति थी। सपा किसी तरह के सियासी विवाद से बचने के लिए टिकटों का ऐलान नहीं कर पा रही थी।

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!