अखिलेश का योगी-मोदी सरकार पर हमला- इनकी नाकामी से बढ़ी गरीबी

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की आपसी जुबानी जंग तेज होते जा रही है। प्रत्याशियों का एलान होते ही एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है।अखिलेश यादव और जयंत चौधरी गाजियाबाद में साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। यहां अखिलेश यादव ने कहा है कि किसानों के आंदोलन ने भाजपा को झुकने के लिए मजबूर कर दिया। अंतत: भाजपा को तीनों काले कानून वापस लेने पड़े। उनकी नकामी के कारण गरीबी बढ़ी है। ये सरकार चाहती तो कोरोना में सबको घर पहुंचा सकती थी। हमने आपने देखा न जाने कितने मजदूर घर पहुंच गए और न जाने कितनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 90 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। सरकार ने इनकी कोई मदद नहीं की। हमने उन सभी 90 लोगों के घरवालों को एक-एक लाख की मदद की।एमएसएमई सेक्टर जो कोरोनाा के समय सबसे ज्यादा बर्बाद हुआ है। अगर इस सेक्टर के लिए अलग से पैकेज लाकर सुधारना होगा तो उसके लिए हम वो काम करेंगे। यहां एक पुराना साइकिल का कारखाना था, जो बंद होने की कगार पर था तो समाजवादी लोग पहुंचे थे। सपा की सरकार आने पर साइकिल के बंद पड़े कारखानों को फिर से शुरू करेंगे। हम लोगों को रोजगार और नौकरी देने के लिए हमें कोई बड़ा पैकेज देना पड़ेगा तो वो हम करेंगे।

आशिष सिंह संवाददाता की रिपोर्ट एसएम न्यूज़24टाइम्स लखनऊ उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!