आपरेशन कक्ष का किया निरीक्षण

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

बाराबंकी। सेवा समर्पण के महाकुम्भ में शुक्रवार को भी बड़ी संख्या निःशुल्क नेत्र के आपरेशन रूबी नेलशन मेमोरियल अस्पताल जालंधर के प्रख्यात नेत्र सर्जन डाॅ. जैकब प्रभाकर व कैलीफोर्निया (अमेरिका) से पधारे डा. जैफ्री व उनकी टीम ने किये। आज 35 वर्षों से आ रहे डा. के.जी. शर्मा व उनकी टीम के डाक्टरों ने ओपीडी कर 200 नये मरीजों की ब्लड प्रेशर, शुगर, लेंस नम्बर की जांच कर भर्ती किया। आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि सैकड़ों मरीजों को भोजन व वस्त्र प्रदान कर ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी रामज्ञान दास ने विदाई दी। मरीजों की सेवा करने के लिए देश की कोने-कोने से सत्संगी भाईयों का आने का क्रम जारी है। स्वामी रामदास महाराज द्वारा पश्चिम बंगाल में शुरू की गयी संस्था श्री सीताराम सत्संग समिति कोलकाता के सुन्दर काण्ड गायन की टीम सत्य नरायन जी बाहेती डीएन शर्मा, सीके शर्मा, सज्जन सुरेखा, अशोक कन्दोई, कमल स्वामी ने सुन्दर काण्ड का पाठ किया। उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीश चन्द्रा, अजय वर्मा, राजीव कुमार ने पहुँचकर आपरेशन कक्ष का निरीक्षण किया।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

Don`t copy text!