बाराबंकी। जनपद मे हो रही ताबड़ तोड़ चोरियों से आम जनता में दहशत व्याप्त है। तो वहीं नवागत एसपी के लिये भी चैनोती बनी है अब देखना है कि पुलिस चोरी का खुलासा करती है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मे बीती रात अज्ञात चोरो ने एक घर मे लाखों के जेवरात व हजारो की नगदी सहित कीमती सामान पर किया हाथ साफ पुलिस ने शुरू की जाँच। जानकारी के अनुसार कोतवाली के ग्राम जगनेहटा के बौध बिहार कालोनी निवासी शिवबरन सिंह दो दिन पहले फतेहपुर ग्राम नहरवल मे दो दिन पूर्व अपने रिश्तेदार के तिलक समारोह मे गये हुये थे। जब आज सुबह अपने परिवार के साथ घर पहुँचा तो घर का नजारा बदला हुआ था कमरे का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। पीड़ित शिवबरन ने बताया कि कमरे का ताला टूटा जमीन पर पड़ा और कमरे मे रखी अलमारी खुली पड़ी हुई थी। उसमे रखी लगभग तीन लाख के जेवरात व 53000 रुपये कैश गायब थे। पीड़ित ने ये भी बताया कि अलमारी की चाभी को छुपा कर रखा था। अलमारी को उसी चाभी से खोला गया है और उसमे रखे जेवरात के अलावा हजारो के नगदी व कीमती बर्तन व कपड़े भी चोरो ने नही छोड़ा। शिवबरन का कहना है कि सारे कमरे का ताला चोरो ने तोड़ दिया है इस सम्बंध मे कोतवाली प्रभारी धर्मेन्द्र रघुवंशी सिंह का कहना है की तहरीर मिली है ओर मौके पर पुलिस टीम पहुँचकर मौके का जायजा लिया है और जल्द से जल्द चोरी की घटना खुलासा हो जायेगा।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

