मामूली बारिश भी नही सह पाई स्कूल की बाउंड्री, हुई धराशायी

त्रिलोकपुर बाराबंकी। मनमाना मैटेरियल लगा कर बनाई गयी स्कूल बाउंड्री महज 15 दिन में मामूली बारिश में ढेर हो गयी। ग्रामीणों ने घटिया सामग्री और पुरानी ईंट के इस्तेमाल की शिकायत जिलाधिकारी से कर चुके थे। इस मामले की जांच भी हुई थी। मामला ब्लाक मसौली के लोहारवा गांव में बने प्राथमिक स्कूल का है। यहां स्कूल की बाउंड्री बनने के दौरान लोगो ने जिलाधिकारी को पत्र देकर मानक विहीन बाउंड्री बनाने का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच भी हुई जो बीएसए ने जिलाधिकारी को सौप दी है। महज 15 दिन पुरानी इस बाउंड्री ने मामूली बारिश भी नही झेल पायी और औंधे मुंह गिरकर ग्रामीणों की शिकायत पर मोहर लगा दी। गुरुवार को दिन भर चली हल्की बारिश के बीच देर शाम अचानक बाउंड्री भरभरा कर गिर गयी। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल जैसे मामले का निर्माण कार्य जिम्मेदारी से होना चाहिए अगर ये हादसा स्कूल चलने के दौरान हुआ होता तो मासूम बच्चे सजा शिकार हो सकते थे। लोगो मामले की जांच कराकर लापरवाही करने वालो पर कार्यवाही की मांग की है।

Don`t copy text!