मूसलाधार बारिश के चलते मुख्य मार्ग बना तालाब आवागमन ठप्प प्रशासन की लापरवाही के चलते स्कूली छात्राओं हो रही है परेशानी

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

त्रिलोकपुर बाराबंकी। इलाके के सबसे व्यस्ततम मार्ग पर भारी जलभराव से आवागमन लगभग ठप हो गया है। तो वही कस्बा वासियों के लिए ये समस्या मुसीबत का सबब बन कर खड़ी है। मसौली ब्लाक की पंचायत टेरा, दौलतपुर सदरुद्दीनपुर कस्बा के बीच से गुजरी डामरीकृत मुख्य सड़क पर घुटनों तक पानी भरा हुआ है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से यह समस्या उत्पन्न हुई। ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब हालत यह है कि दोनों ओर दुकान मकान बने होने से पैदल भी निकलने का रास्ता नहीं बचा है। अब बेमौसम बारिश से लगभग आमद रफ्त ठप हो गयी है। मजबूर होकर लोग 8 से 10 किलोमीटर घूम कर अपनी मंजिल तय कर रहे है। मजबूर होकर व्यापारियों ने चंदा लगाकर तालाब की शक्ल ले चुके पानी को निकालने के लिए पम्पिंग सेट लगाया है। यंहा के शिवबरन कहते है कि कस्बा में दो साप्ताहिक बाजार गुरुवार और रविवार इसी मार्ग पर लगती है। तमाम सब्जी वाले, गल्लामंडी की दुकानें कपड़ा दुकानें मार्ग किनारे लगा कर अपना सामान बेचते है। साप्ताहिक बाजार में आसपास के गांवों के सैकड़ो लोग खरीददारी करने आते है। इससे भारी भीड़ जुटती है। जो वर्तमान में बिल्कुल ठप है। कस्बा के व्यापारी लोग खास कर परेशान है। गांव के इब्राहीम कहते है कि दो साल से इस मार्ग पर घरों का दूषित पानी भरता है। मामूली बारिश के पानी ने तो मार्ग को तालाब बना दिया तालाब दिया है। जलनिकासी की नालियां न होने से इकठ्ठा पानी हमेशा भरा रहता है। इससे तमाम स्कूलों में जाने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे इस समस्या की वजह से स्कूल नही जाते है। मजबूर गारजेंन कई किलोमीटर दूर दौलतपुर होते हुए मुरादाबाद के रास्ते स्कूल भेजने आते जाते है।

नरक में जेहंीने को मजबूर है लोग
इस संबंध में फरीद कहते है कि कस्बा से निकला मुख्य मार्ग देवा शरीफ कुर्सी के साथ सिहाली होकर फतेहपुर को जोड़ता है इधर त्रिलोकपुर होकर रामनगर तहसील और जहँगीरबाद मसौली को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या डेली सैकड़ो छोटे बड़े वाहन के साथ दुपहिया साइकिल सवारों के साथ गांव के लोग पैदल भी नही निकल पाते हिम्मत करके पानी मे घुस कर निकलने वाले इसमे गिरकर घायल हो जाते है। क्यों कि रास्ते मे बड़े और गहरे गड्ढे बन चुके है।

..
विभाग के साथ प्रधान भी मौन
दयाशंकर ने बताया कि सदरुद्दीनपुर और टेरा पंचायतों की सीमाओं पर यह समस्या है दोनो प्रधान भी इस ओर ध्यान नही देते शिकायत के बाद न तो विभाग ही ध्यान देता है। बताया कि क्षेत्रीय विधायक को भी पत्र लिखा गया है आश्वासन मिला लेकिन काम नही हुआ बताया वर्तमान में बारिश का पानी भरा है बिना बारिश के घरों का गंदा पानी भरा रहता है। इससे कब निजात मिलेगी कहना मुश्किल है। कहा मौशम सुधरे तो हम लोग जिलाधिकारी से फरियाद करने एक बार और जायेगे।

सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी …….

Don`t copy text!