दबिश के दौरान 16 छापों में लगभग 25 लीटर कच्ची शराब बरामद
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
बाराबंकी आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश, जिलाधिकारी बाराबंकी तथा पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी के आदेशानुसार चलाये जा रहे संयुक्त प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी बाराबंकी श्री राजेंद्र प्रसाद के निर्देशन मे दिनांक 01-02-2022 को क्षेत्र-2, रामसनेही घाट में कोतवाली टिकैतनगर के अन्तर्गत ग्राम बांसगांव, असवामांझा, अरूवामांझा, कामेश्वर पुरवा में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वर्मा तथा कोतवाली पुलिस मय अधीनस्थ स्टाफ द्वारा दबिश दी गई। दबिश के दौरान 16 छापों में लगभग 25 लीटर कच्ची शराब बरामद की गयी साथ ही लगभग 4000 किलो ग्राम लहन, जिसे मौके पर ही नष्ट कराया गया। दो अभियोग पंजीकृत करते हुये आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में कार्यवाही की गयी तथा रोड व आबकारी दुकानों की भी चेकिंग की गयी। दबिश के दौरान उक्त ग्रामों में आस पास अवैध शराब के निर्माण/बिक्री/परिवहन की गतिविधियों के संचालन होने के बारे में सूचना दिये जाने की भी अपील की गयी।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

