टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी मतलूब अंसारी ने फीता काटकर किया
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। कस्बा सआदतगंज स्थित खेल मैदान में आयोजित जिलास्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी मतलूब अंसारी ने फीता काटकर किया तथा उदघाटन मैच में उतरी जैदपुर एव रामनगर टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उत्साहवर्धन किया।
उदघाटन पश्चात समाजसेवी सेठ मतलूब अंसारी ने कहा कि क्रिकेट पूरी दुनिया मे अंतराष्ट्रीय खेल के तौर पर खेला जाता हैं। ग्रमीण अंचलों में क्रिकेट के बेहतरीन प्रतिभाएं है जरूरत है उनमे निखार लाने की जिसके लिए सरकार को चाहिए कि गांव की इन प्रतिभाओ को संसाधन उपलब्ध कराकर अवसर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल को खेल की भावना से ही खेलना चाहिए। खेल में हार जीत होती रहती है हार जीत से सबक लेकर खिलाड़ियों को आगे बढ़ना चाहिए। समाजसेवी मतलूब अंसारी ने कहा कि खेल से आपसी एकता और भाईचारा बढ़ता है खेल से हमें अनुसाशन और एकता की सीख मिलती है उन्होंने कहा कि गांव में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभा को एक बेहतर मंच देने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उदघाटन मैच जैदपुर और रामनगर की टीम के बीच खेला गया जिसमे जैदपुर ने 15 रनो से मैच जीत कर सेमी फाइनल मे पहुच गई ।
टूर्नामेंट में जिले की 8 टीमें भाग ले रही है इस टूर्नामेंट मे फाइनल जीतने वाली टीम को को नकद 21 हजार रुपये और रनर टीम को 11 हजार रुपये नकद मिलेंगे। और मैन ऑफ़ दा सीरीज प्लेयर को रैन्जर साईकिल दी जाएगी। इस मौके पर हुजैफा महफूज़ अंसारी , मास्टर ओवैस अंसारी,मो० असलम अंसारी, इरशाद अंसारी, मौलाना फ़रमान मज़ाहिरी, टोर्नामेंट अध्यक्ष जियाउल हसन राईन, एखलाक कैप्टन, अदील राईन, अखलाक राईन, मोहसिन अख्तर, सलमान राईन, शादाब राईन, नफीस अंसारी सलाहकार, हुजैफा शकील अंसारी सचिव, निहाल अंसारी सचिव आदि लोग मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

