लापता युवती का नदी मंे मिला शव, मचा हडकम्प’
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
फतेहपुर बाराबंकी। सूचना मिलते ही बदहवास हालत में पहुँचे परिजनो ने शव की शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।मामला मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के पुलिस चौकी छेदा अंतर्गत ग्राम गैसापुर का है। इसी ग्राम के निवासी मोहर्रम अली की 16 वर्षीय पुत्री शबनम 9 दिन पूर्व घर से लापता हो गई थी, काफ़ी खोजबीन करने के उपरांत जब युवती परिजनों को नही मिली तो परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को देकर युवती को खोजने की गुहार लगाई। पुलिस युवती की खोजबीन में थी इसी दौरान आज सुमली नदी के गंगापुर घाट पर युवती का शव पानी मे उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए युवती के परिजनों को बुलाया तो बदहवासी की हालत में पहुँचे परिजनों ने शव की शिनाख्त अपनी 16 वर्षीय पुत्री शबनम के रूप में की। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।चौकी प्रभारी हरिशंकर साहू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच की जा रही है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

