हैदरगढ़ ,बाराबंकी। रविवार को हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दिनेश रावत ने आज अवसानेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना की एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य के साथ साथ गोस्वामी परिवार के पुजारी गणों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अवसानेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय गिरि, प्रबंधक विपिन कुमार, विनोद, राकेश, राम कृष्ण एवं उदयराज गिरि सहित गोस्वामी परिवार के अनेकों सदस्य उपस्थित रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

