कोई भी व्यक्ति टीके से न रहे वंचित: षिवम यादव
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
टांसफार्म रुलर इंडिया की सराहनीय पहल
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। सोमवार को विकास खण्ड बनीकोडर में टांसफार्म रुलर इंडिया संस्था द्वारा कोविड-19 लगवाने के लिये लोगों को जागरुक किया। इस मौके पर क्लस्टर कोऑर्डिनेटर शिवम कुमार यादव व हरिओम प्रजापति ने संयुक्त रुप से वैक्सीनेशन कैम्प पर लोगोें को जागरुकत करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी से निपटने के लिये सरकार पूरे देश में वैक्सीनेशन कैम्प चलाया जा रहा है। जिसमें कई संस्थाएं आपस में समन्वय बनाकर लोगों को कोविड से लड़ने और उससे बचाव के लिये जागरुक कर रही है। जिससे देश को कोविड-19 महामारी से बचाया जा सके। सरकार की पहल में बाराबंकी ब्लाक बनीकोडर में टांसफार्म रुलर इंडिया की तरफ से 14 लोगों की टीम तैयार की गयी। जिसमें 2 कलस्टर कोर्डिनेटर 12 कम्यूनिटी कोर्डिनेटर शामिल है। हम लोग टांसफार्म रुलर इंडिया की तरफ से लोगों में शिक्षा के अभाव से जो अफवाह फेली है, उसे दूर करने की और लोगों को टीकाकरण तथा उससे होने वाले फायदे की जानकारी दे रहे हैं। जिससे प्रत्येक व्यक्ति टीके से छूटने न पाये। इसके लिये हमारी पूरी टीम प्रत्येक गांव जाकर सर्वें कर रही हैं। जिससे कोई भी व्यक्ति टीके से वंचित न रह जाये।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

