प्रदेष में बदलाव होना तय: फरीद

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

पूर्व मंत्री ने चलाया डोर-टू-डोर जनसम्पर्क अभियान

बाराबंकी। सपा प्रत्याशी फ़रीद महफ़ूज़ किदवाई ने रामनगर विधानसभा के ग्राम कसौंजा, मटेहना, फिरोजुर ,खड़ेहरा और खडेहरी, उतरावां, जिगनी, दौलतपुर, मंझरी, बबुरी, दुर्गापुर नौबस्ता, गोवा, बभनावा, बिबियापुर, मूकौली, बनर्की आदि ग्रामो में डोर टू डोर भृमण के दौरान भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है भाजपा ने अपनी आंखें बंद कर ली है। श्री किदवाई ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव होना तय है। प्रदेश का नौजवान किसान, शिक्षक हर वर्ग भाजपा से नाराज है। आज किसानों के अधिकार छीने जा रहे है,भाजपा ने सत्ता में आने पर किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था। लेकिन आज तक किसी भी किसान की आय दुगनी नहीं हुई। सपा सरकार बनने पर किसानों को मुफ्त बिजली की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा सरकार का सफाया कर देगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष हाफिज़ अयाज़, विधानसभा अध्यक्ष अतीक, महासचिव अमित सिंह, प्रधान अनिल यादव, प्रधान राजा राम प्रजापति, प्रधान दिनेश सिंह, प्रधान सुरेश यादव, कुर्बान खान, नान बाबू सिंह, रिंकू शुक्ला,प्रधान तेज बहादुर, पप्पू यादव,प्रभात, कमलेश सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष पारस वर्मा, विनय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व सपाई मौजूद रहें।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

 

Don`t copy text!