संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

मसौली बाराबंकी। संत शिरोमणि रविदास जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ रविदास जयंती का भव्य स्वागत किया गया।

ग्राम पंचायत बड़ागांव मे संत शिरोमणि रविदास जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर डॉ0 भीम राव अम्बेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सन्त रविदास जी के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। सन्त रविदास जी को श्रदासुमन अर्पित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद ने कहा कि संत रविदास ने सामाजिक एवं आध्यात्मिक संघर्ष किया था। उन्होंने एक सभ्य समाज की न सिर्फ कल्पना की, बल्कि उसे मूर्त रूप देने में भी अहम भूमिका निभाई। वहीं डॉ भीमराव अंबेडकर ने भी विषय परिस्थितियों में रहकर दिखाया कि कड़ी मेहनत और संघर्ष से सफलता हासिल की जा सकती है और दलित समाज के लिए प्रेरणा बने।
इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पप्पू गौतम, हरिराम गौतम, राम भरोसे गौतम, संजय गौतम, शिवकैलाश गौतम, अंगद गौतम, नूरुल अमीन, जाबिर सलमानी, फुरकान,कल्लू कुरैशी, इस्लाम शाह, इश्तियाक शाह, गुलाम हुसैन शाह, महेश गौतम सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

Don`t copy text!