जैदपुर के चुनावी समर में दो ही धुरंधर. सपा-भाजपा आमने सामने,

रिपोर्ट शमीम अंसारी: अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो।

दो धुरंधर राजनैतिक दल में हलचल, कंाग्रेस समर्थकों में सन्नाटा।

जैदपुर, बाराबंकी। जैदपुर में चल रहे चुनावी समर में वर्तमान समय में दो पार्टियों की ही लड़ाई दिख रहे हैं वही कांग्रेस परिवार वाद के कारण सिमट कर रह गई है। समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायक गौरव रावत पुनः इस सीट से अपना भाग्य आजमा रहे हैं वहीं भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश रावत भाजपा सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। जिससे कांग्रेस खेमे में सन्नाटा नजर आ रहा है, वही मतदाता कांग्रेस के पक्ष में क्लोज दिख रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जैदपुर सुरक्षित सीट पर कई प्रत्याशी मैदान में कूदे हुए हैं लेकिन सबसे ज्यादा रोचक मुकाबला सपा और भाजपा प्रत्याशी में दिख रहा है। वही कांग्रेस से प्रत्याशी तनुज पुनिया दो बार इस सीट पर किस्मत आजमा चुके हैं किन्तु दोनों पर करारी हार का सामना करना पड़ा था इस बार वह फिर चुनाव मैंदान में है, इस जनता उनको कहा तक पहुंचती है यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। जनता में इस समय सपा प्रत्याशी गौरव रावत और भाजपा प्रत्याशी अम्बरीश रावत के बीच लड़ाई बता रही है,

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता बरगद के वृक्ष की भांति किसी अन्य कार्यकर्ता को टिकट नहीं मिलने देते हैं सिर्फ पुत्र मोह की चिंता रहती है। इस कारण कांग्रेस प्रत्याशी जैदपुर में लड़ाई से बाहर दिख रहे हैं, यहां की जनता अखिलेश और योगी के नाम पर वोट देने को आतुर दिखाई दे रही है।

Don`t copy text!