10 मार्च को कौन बनेगा विजेता ?

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

बाराबंकी। विधानसभा चुनाव 2022 में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लग गयी है। विधानसभा सदर से भाजपा ने अपना प्रत्याशी डा. रामकुमारी मौर्या तो सपा ने सदर विधायक सुरेश यादव को दोबारा प्रत्याशी बनाया है। तों वहीं बसपा ने आई सृजन डा. विवेक सिंह वर्मा व कांग्रेस ने रुही अरशद को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी क्रम में विधानसभा कुर्सी में भाजपा ने विधायक साकेन्द्र वर्मा को पुनः प्रत्याशी बनाया है तो सपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया है और बसपा ने पूर्व विधायक मीता गौतम पर भरोसा जताया है व कांग्रेस ने उर्मिला पटेल को प्रत्याशी बनाया है। इसी क्रम में विधानसभा रामनगर में भाजपा ने विधायक शदर अवस्थी पर पुनः भरोसा जताया है वहीं सपा ने पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवाई को प्रत्याशी बनाया है और बसपा ने शिक्षक राम किशोर शुक्ला को प्रत्याशी बनाया है। वहीं जैदपुर विधानसभा से भाजपा ने अम्बरीश रावत तो सपा ने विधायक गौरव रावत को दुबारा प्रत्याशी बनाया है और बसपा ने ऊषा गौमत तो कांग्रेस ने पूर्व सांसद पीएल पुनिया केको प्रत्याशी बनाया है। वहीं विधानसभा हैदरगढ़ में भाजपा ने दिनेश रावत को सपा ने पूर्व विधायक राम मगन रावत को उम्मीदवार बनाया है और बसपा ने अमेठी के रहने वाले श्रीचन्द्र रावत पर भरोसा जताया है तो वहीं कांग्रेस निर्मला चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा दरियाबाद में भाजपा ने विधायक सतीश शर्मा पर फिर भरोसा जताया है तो सपा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविन्द सिंह गोप को उम्मीदवार बनाया है और बसपा ने जगप्रसाद रावत पर दांव खेला है तो कांग्रेस ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. बेनी प्रसाद वर्मा की पुत्र वधू चित्रा वर्मा पर भरोसा जताया है। कुल मिलाकर जनपद के सभी छः विधानसभा सीटों पर राजनीतिक दलों के सभी प्रत्याशियों की किस्मत इवीएम में बंद हो गयी है। आगामी 10 मार्च को मतगणना के दिन पता चलेगा कि कौन विजेता बनता है।

सदर में सपा-बसपा के बीच कांटे का मुकाबला, चुनावी गणितज्ञ फेल

2017 के चुनाव में लहर के बावजूद तीसरे नम्बर पर थी भाजपा

बाराबंकी। 27 फरवरी को होने वाले मतदान में सदर की जनता किसको अपना नेता चुनेगी यह तो आने वाली 10 तारीख को पता चलेगा। वही मतदान को लेकर क्षेत्रवासी काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। सदर से भाजपा आज तक कमल नहीं खिला पाई है। कई बार से सपा और बसपा में ही टक्कर नजर आई है, कभी सपा तो कभी बसपा प्रत्याशी ही विजय घोषित हुए हैं। समीकरण के आधार सदर की सीट को लेकर एक-एक वोट के लिए पार्टी समर्थक चिरौरी विनती करते नजर आ रहे हैं। प्रचार बंद होने के बाद लोग सोशल मीडिया और मोबाइल के माध्यम से एक दूसरे को संदेश पहुंचा रहे हैं और अपने-अपने प्रत्याशी की खूबियों का बखान कर रहे हैं।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!