अपने-अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए समर्थक रहे परेशान! एक-एक वोट के लिए करते रहे मशक्कत!
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। जैदपुर विधान का चुनाव का चुनाव आखिरी दौर में बहुत ही रोचक मुकाबले में पहुंच गया तो वही प्रत्याशी के समर्थक अपने प्रत्याशी को जिताने के लिए एक-एक वोट के खातिर कड़ी मेहनत करते रहे। कस्बे के कई पार्टी समर्थक दौड़ भाग करके वोटिंग प्रतिशत को बढ़ाने की कड़ी मशक्कत करते हुए देखें गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार का चुनाव ऐतिहासिक चुनाव इस लिए नजर आ रहा है कि यहां पर कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई दिख रही है, वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व मौजूदा विधायक गौरव रावत हैं तो भाजपा से अम्बरीश रावत व कांग्रेस से पी0एल0 पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया मैदान में है वहीं बसपा से ऊषा सिंह गौतम व आम आदमी पार्टी से भागीरथ गौतम अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतदान के दिन लोग एक दूसरे से खूब बाते करते दिखे कि हमारा वोट ऊपर के नेताओं को देखकर जा रहा है, हमको यहां के प्रत्याशियों से कोई मतलब नहीं इस बार हम अपने पसंदीदा को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। यहा की जनता किसको जीत का सेहरा बांधेगी यह तो आने वाली 10 मार्च को पता चलेगा। 10 मार्च से पहले हार जीत की खूब बाजी चल रही है और हर नुक्कड़ व चौराहों पर फलां जीते, फला हारे की चर्चा खूब चल रही है।
जी तोड़ मेहनत करने वाले नेताओं में भाजपा नेता डब्बू जायसवाल, दीपक निगम, डॉ रामहेतु विश्वकर्मा, राजन बकसोर, अलिम राइन, कमल राजपूत, शियामु जैसवाल, संतोष सोनी, जितेंद्र वर्मा उर्फ डीएम जैदपुर कपिल जैसवाल, दिनेश गुप्ता, वही सपा नेताओं में जैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रियाज, हीरो एजेंसी के मालिक सालिम नेता, बुनकर अधिकार संगठन के तफजजुल हुसैन अंसारी, पूर्व चेयरमैन जियाउर रहमान अंसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुख्तार अहमद शाह, जैदपुर दैहात के प्रधान तव्वाब अंसारी, व्यापार मण्डल नेता नेता अजमत अली उर्फ बब्बु शेख, जोगी समाज के नेता शकील जोगी, सलमानी समाज के नेता वहीद सलमानी, जावेद रिजवी, कामिल रिजवी, अली मेहंदी, समी उल्लाह आदि लोगों ने समाजवादी पार्टी को जीतने के लिए अंतिम वोट तक संघर्ष करते रहे।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

