सड़क दुर्घटना में एक की मौत, साथी गंभीर, ट्रामा रेफर
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सुबेहा, बाराबंकी। थाना क्षेत्र के सुबेहा-गेरावां मार्ग पर बीती शाम नीमामऊ गांव के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी, वहीं उसका दूसरा साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया और मृत युवक के शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, पूरे फकीर शाह मजरे हरचन्दपुर निवासी दिनेश कनौजिया पुत्र बरसाती अपने साथी सन्तराम पुत्र प्यारे के साथ शनिवार की शाम लगभग 7 बजे बाइक से किसी कार्य वश सुबेहा की तरफ जा रहा था। अभी वह गांव से कुछ दूरी पर स्थित नीमामऊ गांव के पास पहुंचा ही था कि किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुची पुलिस ने घायल युवको को एम्बुलेंस की सहयता से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य हैदरगढ मे भर्ती कराया। जहाँ पर मौजूद चिकित्सको ने युवक दिनेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं साथी संतराम की हालत नाज़ुक देखते हुए लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया। जहां पर इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक युवक को शव को कब्जे मे लेकर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

