एक्सरे रिपोर्ट बनाने से मना करने पर मांगा जवाब

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

बाराबंकी। जिला कारागार के अस्पताल में लगी एक्सरे मशीन का लाभ बीमार कैदियों को नहीं मिल पा रहा है। जेल अस्पताल के चिकित्साधिकारी ने एक्सरे फिल्म की रिपोर्ट बनाने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की मदद मांगी थी। जिसके लिए जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट व पूर्व सीएमएस ने जेल के अस्पताल में होने वाली एक्सरे जांच की रिपोर्ट बनाने से मना कर दिया। सीएमओ ने चिकित्सक से स्पष्टीकरण मांगा हैं। जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने जेल अस्पताल के चिकित्साधिकारी के पत्र को सीएमओ को प्रेषित करते हुए जेल के अस्पताल में कैदियों के होने वाले एक्सरे की जांच रिपोर्ट के लिए रेडियोलॉजिस्ट को नामित करने की मांग की थी। कैदियों की सुविधा को देखते हुए सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बीते 14 दिसंबर को जिला अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट व पूर्व सीएमएस डॉ. एसके सिंह को जेल अस्पताल में होने वाले एक्सरे फिल्म की रिपोर्ट बनाने के लिए नामित किया था। लेकिन रेडियोलिस्ट ने वहां का कार्य करने से साफ मना कर दिया। सीएमओ को भेजे गए पत्र में रेडियोलॉजिस्ट श्री सिंह ने लिखा था कि उनके अस्पताल में भारी संख्या में मरीजों की रिपोर्ट तैयार करनी पड़ती है। इसके अलावा इमरजेंसी में आने वाले सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों की रिपोर्ट भी बनानी होती है। ऐसे में जिला कारागार के अस्पताल का अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे। इसको देखते हुए सीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ सुहेल अंसारी संवाददाता की रिपोर्ट नगर बाराबंकी 8081991270

Don`t copy text!