सेंध काटकर दुकान से हजारों का सामान चोरी
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
त्रिलोकपुर, बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सद्दीपुर बाजार में चोरों ने एक दुकान में सेंध काट कर चोरी की। इस दौरान तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया। सफल न होने पर चोर 25 लीटर पेंट ही उठाकर ले गए। जानकारी के अनुसार, ग्राम सद्दीपुर बाजार में बबलू गुप्ता की दुकान है। जिसमें दो भाई मिलकर मेंथा ऑयल कारोबार के साथ हार्डवेयर और मिठाई का भी व्यवसाय करते हैं। सोमवार की रात को रोजना की भांति वह दुकान बंद करके चले गए थे। मंगलवार को सुबह वह लोग दुकान पहुंचे तो देखा कि पीछे दीवार में सेंध काटकर चोरी हो गई है। व्यवसाई के अनुसार सेंध काटकर घुसे चोरों ने तिजोरी तोड़ने की कोशिश की मगर सफल नहीं हुए। इसके बाद चोर 25 लीटर पेंट की पिपिया लेकर भाग गए। व्यवसाई के अनुसार अगर तिजोरी टूट जाती तो पचास लाख से अधिक का नुकसान हो जाता।
पुलिस का हूटर सुनकर भागे होंगे चोर
व्यवसाई के साथ ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश दिखा। लोगों ने कहा कि दुकान के ही सामने पुलिस रात को भी बैठती है। लोगों ने बताया कि रात को 12 बजे हूटर बजाते हुए पुलिस की गाड़ी निकली थी, संभवतरू उसकी आवाज सुनकर ही चोर भाग खड़े हुए होंगे। दीवार में सेंध जैसे कटी उसे देखकर लगता है कि चोरों ने छेनी-हथौड़ी का प्रयोग किया होगा। काफी सफाई से दीवार काटी गई।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

