भाजपा अपने छोटे से बड़े हर काम में भारत माता की जय के नारे लगाते हैं: साकेन्द्र राष्ट्रप्रेमी युवा प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में बोले कुर्सी विधायक

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

फतेहपुर बाराबंकी। राजनीतिक दल बहुत परेशान हैं तीन इस्लामिक देश और सर्वोच्च नागरिकता का सम्मान नरेंद्र मोदी को देते हैं यह सब की परेशानी का कारण है। भारतीय जनता पार्टी के अलावा जो भी राजनीतिक दल है वह सब बहुत परेशान हैं विदेशों में जाते और भारत माता की जय बोलने की हिम्मत नहीं करता है कि भारतीय जनता पार्टी अपनी छोटे से बड़े हर काम में भारत माता की जय के नारे लगाते है। उक्त विचार क्षेत्रीय विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने डॉ रामकुमार निर्मला गिरि पब्लिक इंटर कॉलेज डफरपुर के प्रांगण में राष्ट्रप्रेमी युवा प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि हम सब आपस में भाई-भाई हैं और इसीलिए सबका साथ सबका विकास के आधार पर भारत की सरकार काम कर रही है। 1947 में देश को आजादी मिलने के साथ इस देश का विभाजन भी हुआ और कैसे-कैसे शरणार्थी अपने देश को छोड़कर इस देश को आए किसी को पता करना हो तो सीतापुर में चले जाओ उन लोगों ने अपना सब कुछ छोड़कर के भारत आते उन को नागरिकता देने का काम समय हमारी सरकार ने किया है। उन्होने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल को उन्होंने देश का प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया महत्वपूर्ण स्थान पर नहीं जाने दिया संयोग से उनका निधन हो गया 1950 से पहले 15 दिसंबर 1950 को  नेहरू जी के मंत्री मंडल मे नेहरू  जी के साथ मंत्री रहे थे उसी समय भारतीय जनसंघ का निर्माण हुआ वहीं भारतीय जनसंघ आज भारतीय जनता पार्टी के रूप में आपके बीच में कार्य कर रही है जिसके कार्यक्रम में आप सब लोग उपस्थित हुए हैं आज देश सर्वोपरि है राष्ट्र सर्वोपरि है इस राष्ट्र के साथ खिलवाड़ करने की छूट किसी को भी नहीं दी जाएगी। वहीं महमूदाबाद के सीता इण्टर कालेज के प्रबन्धक रमेष वाजपेई ने कहा कि भारत का युवा इतना ताकतवर हो गया है कि भारत के टुकड़ा करने वालों के सपने अपने धरे रह जाएंगे और भारत एक ताकतवर राष्ट्र के रूप में रहेगा। इस अवसर पर अंकुर गिरि ने कांग्रेस छोड़ कर के भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की तथा क्षेत्रीय विधायक ने क्षेत्र के 500 युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी का स्मृत चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम को अध्यक्ष संकटा देवी मंदिर महमूदाबाद बागीश बाजपेई ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का कुषल संचालन संचालन अंशुमान ने किया इस अवसर पर दिनेश तोमर शिवदयाल जायसवाल विपिन मौर्या, रजनीश कुमार वर्मा मंडल अध्यक्ष बडडूपुर रामचंद्र वर्मा, लालजी वर्मा मौजूद थे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!