बढ़ती पैदावार को देख खुश हुआ किसान: रिलायंस फाउंडेशन
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। आलू के किसान की पैदावार मे हुई बढ़ोतरी का सिला किसान दे रहा है रिलायंस फाउंडेशन को। कनौज के बाद बाराबंकी में आलू की पैदावार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। किसानों की आय दोगुनी करने में रिलायंस फाउंडेशन का विशेष योगदान रहा है। रिलायंस फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि पंकज कुमार वर्मा का विशेष पहल के नतीजे का परिणाम देखने को मिल रहा है जी हाँ बताते चलें कि सदर तहसील के देवां ब्लाक की ग्राम पंचायत देवकालिया के 28 वर्षीय किसान कृष्ण कुमार जो कि एक मध्यम वर्गीय हैं। खेती के साथ ही साथ पशुपालन का भी कार्य करते हैं। मेरे पास 2.5 एकड़ भूमि है, जिस पर हमेशा रबी ऋतु मे आलू की खेती करतें हैं। इस वर्ष भी मैंने आलू बोया था, लेकिन इस वर्ष मेरी आलू की फसल मे झुलसा का रोग लग गया था, जिस कारण से वह बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे, तब उन्होंने बताया कि मेरे द्वारा कई कंपनियों की दवाओं का छिड़काव करवाया लेकिन आलू की फसल बर्बाद होती दिख रही थी तो मुझे कुछ समझ में नहीं आ रहा था, इसी दौरान रिलायंस फाउंडेशन की टीम गांव में आई थी तो हमने भी उनकी कुछ दवाइयों का प्रयोग मेरे द्वारा अपने खेतो में किया, लेकिन कोई विशेष लाभ नहीं मिला जिससे मैं फिर काफी चिंतित था। रिलायंस फ़ाउंडेशन के द्वारा 18 जनवरी 2022 को एक मल्टीलोकेशन प्रोग्राम का आयोजन किया था जिसमे मैंने भी प्रतिभाग लिया था और मैंने रिलायंस फ़ाउंडेशन के वैज्ञानिक से अपने झुलसा रोग समस्या के बारे में पूछा और इसके नियंत्रण के लिए उपाय पूछा जिससे हमें अधिक उत्पादन मिले। कृषि विशेषज्ञ ने हमें बताया की आप अपनी आलू की फसल में डाईमेथोमार्फ 50 प्रतिशत नामक दवा की 1.5 ml मात्रा को प्रति लीटर पानी के हिसाब से घोल कर अपनी फसल में छिडकाव करने के लिए बोला, साथ में स्ट्रेप्प्ट्रोसाय्क्लिन 1 ग्राम 25 लीटर पानी के साथ प्रयोग करने के लिए बताया। मैंने डॉ साहब के द्वारा बताई गई दवा को अपने आलू के खेत में छिडकाव किया था। दवा छिडकाव करने के बाद मेरी फसल में लगे झुलसा रोग सही हो गया। मैं रिलायंस फाउंडेशन को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ, पिछले वर्ष 2021 मेरे 2.5 एकड़ खेत में 200 कुंतल आलू की पैदावार हुई थी। इस वर्ष 2.5 एकड़ खेत से 250 कुंतल उपज प्राप्त हुई है इस प्रकार 50 कुंतल अधिक उपज मिली। मैंने इस वर्ष मैंने अपना आलू 780 रूपये प्रति कुंतल बेचा है, इस प्रकार 50 कुंतल आलू का मूल्य 39000 हुआ जो मुझे रिलायंस फाउंडेशन के कारण अतरिक्त लाभ के रूप में प्राप्त हुआ। मैं रिलायंस फ़ाउंडेशन को बहुत बहुत धन्यवाद देता हूँ और आशा करता हूँ कि रिलायंस फ़ाउंडेशन आगे भी हम किसान भाइयो के लिए ऐसे ही प्रोग्राम करता रहे। मैं समय समय पर रिलायंस फ़ाउंडेशन के टोल फ्री नंबर 18004198800 पर खेती और पशु पालन से संबन्धित जानकारी लेता रहता हूँ।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

