अवैध शराब की बिक्री में रोक लगाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी कस रहे शिकंजा
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
मसौली बाराबंकी। होली को लेकर अवैध शराब की बिक्री में रोक लगाने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी शिकंजा कस रहे हैं। मंगलवार को नायब तहसीलदार एव पुलिस टीम ने शराब की दुकानों में छापेमारी की। रजिस्टर व स्टाक आदि की जांच की गई। चेकिग को लेकर शराब दुकानों के सेल्समैनों में अफरा-तफरी रही है।
उल्लेखनीय हो कि होली नजदीक आते ही बाहर से लाई गई अनाधिकृत व मिलावटी शराब की बिक्री तेज हो जाती है। मंगलवार को नायब तहसीलदार केपी सिंह प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह की संयुक्त टीम कस्बा मसौली में संचालित देशी व बियर, अंग्रेजी शराब की दुकानों में जाकर जांच की। हर दुकान का स्टाक रजिस्टर व उपलब्ध माल का मिलान कराया गया। शीशियों में लगी सील व बैच नंबर आदि मिलाए गए। जिससे यह पता चल सके कि बाहरी जनपदों की अनाधिकृत व अपमिश्रित शराब की बिक्री तो नहीं हो रही है। दुकानदारों को अधिकारियों ने हिदायत दी कि किसी भी तरह की गलत शराब की बिक्री न की जाए। इससे पूर्व नायब तहसीलदार केपी सिंह, प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने होली के दिन मोहल्ला कटरा से निकलने वाले फाग जुलूस को लेकर बैठक की और मिलजुलकर होली मनाने की अपील की। इस मौके पर उपनिरीक्षक विश्वामित्र मिश्रा, प्रेमनन्द वर्मा, देवीशंकर सोनी, विश्वनाथ वर्मा, गुलाम हुसैन अंसारी, संजय शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
एसएम न्यूज़24टाइम्स के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

