छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यशैली से कराया अवगत
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
बाराबंकी। थाना बड्डूपुर पुलिस द्वारा नेशनल पुलिस मिशन के तहत राजकीय हाईस्कूल काजी बेहटा, बाराबंकी के छात्र-छात्राओं को थाने का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यशैली के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष बड्डूपुर द्वारा विद्यार्थियों को मिशन-शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी जागरूकता, नारी स्वावलम्बन) के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं/हेल्पलाइन नम्बरों 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 108 एम्बुलेंस सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा,102 स्वास्थ सेवा, साइबर अपराध व उसके बचाव व साइबर अपराध की शिकायत और तत्काल मदद हेतु गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1930 (पूर्व में 155260) पर सहायता प्राप्त करने के सम्बन्ध में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

