रामलीला समापन के बाद भंडारे का आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सूरतगंज, बाराबंकी। विकास खण्ड सूरतगंज के बाबा ब्रह्मचारी दास बबुरीधाम में चल रही तीन दिवसीय रामलीला मेले का मंगलवार को धनुष भंग के साथ ही समापन हो गया। रामलीला में ऊं जय श्री सिद्धेश्वर धार्मिक रामलीला पार्टी के कलाकारों के द्वारा आकर्षक झांकियों व रामचरितमानस से धनुष भंग के प्रसंग का मंचन कर मेले में आए लोगों का मनमोह लिया । साथ ही विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें आए मेले में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर महंत पारसनाथ, पंडित वेद प्रकाश यादव, रामसेवक यादव, रामविलास यादव, कोषाध्यक्ष महंत लल्लाराम दास, अमृतलाल यादव, मेला अध्यक्ष देशराज यादव, निर्देशक कुलदीप यादव, मुलायम यादव, उमाकांत, नंदकुमार, डॉक्टर मनजीत, लवकुश, त्रिभुवन लाल, संदीप, दयाशंकर, राजू, विकास कुमार, सूरज, पिंटू कुमार, सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

