उप संभागीय कार्यालय में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ सौंपा गया ज्ञापन
(एसएम न्यूज़ संवाददाता) के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705
बाराबंकी (एसएम न्यूज़ संवाददाता) उप संभागीय एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ परिवहन आयुक्त मुख्यालय लखनऊ को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी बाराबंकी की प्रतिनिधि अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रिया सिंह को सौंपा ।बाराबंकी ए आरटीओ ऑफिस में किसान गरीब मजदूरों का शोषण यहां पर मौजूद स्टाफ द्वारा इस कदर किया जाता है कि मानो कानून नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है एआरटीओ कार्यालय से संबंधित किसी भी काम को लेकर यदि कोई भी व्यक्ति सीधे काउंटर पर गया तो उसको इस कदर प्रताड़ित किया जाता है कि वह बग़ैर कार्यालय पर तैनात दलालों को रिश्वत दिए काम नहीं करा सकता जिलाध्यक्ष के के गुड्डू यादव ने कहा कि गाड़ियों की फिटनेस जैसे महत्वपूर्ण कार्य को कराने के लिए प्राइवेट व्यक्तियों द्वारा गाड़ी का निरीक्षण कराया जाता है और यह प्राइवेट आदमी गाड़ी निरीक्षण करने के नाम पर खुलेआम रोड के ऊपर मोटर मालिकों से पैसा वसूलते दिखाई देते हैं और इसके साथ ही मांग की है कि लर्निंग लाइसेंस व परमानेंट लाइसेंस का टेस्ट वीडियोग्राफी के साथ कराया जाए जिससे भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी पर रोक लग सके उक्त ज्ञापन में संबंधित समस्याओं का समाधान 1 हफ्ते के अंदर नहीं किया गया तो संयुक्त किसान मोर्चा बाराबंकी संबंधित कार्यालय के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगा। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल , मुख्य रूप से मौजूद रहे निहाल अहमद सिद्दीकी जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी, बलराम यादव जिलाध्यक्ष चढूनी , शाहरुख मलिक भाई युवा जिला उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष लालजी यादव, मंडल उपाध्यक्ष सतीश चंद्र मौर्य, मोहम्मद अकील मोहम्मद हामिद आदि लोग उपस्थित रहे
(एसएम न्यूज़ संवाददाता) के जिला ब्यूरो के साथ मसौली संवाददाता अवधेश वर्मा शांती वर्मा की रिपोर्ट मोबाइल नंबर 8707331705

