धर्मराज यादव का ग्रामीण साथियों ने किया भव्य स्वागत
एसएम न्यूज़24टाइम्स शिव शंकर बाजपाई की रिपोर्ट बंकी ब्लॉक
बाराबंकी। विकासखंड बंकी की ग्राम इनामीपुर कटरा में ऐतिहासिक मतों के साथ लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाले सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव का ग्रामीणों एवं मददगार साथियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वागत से अभिभूत सदर विधायक धर्मराज सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्वागत और सम्मान का हकदार मैं नहीं बल्कि क्षेत्र की देव तुल्य जनता जनार्दन और महान कार्यकर्ता है जिनकी कड़ी मेहनत,त्याग मशक्कत और समर्पण की बदौलत ही मुझे आप सभी की सेवा करने का अवसर लगातार तीसरी बार प्राप्त हुआ है।चुनाव में जिस तरह से जनता जनार्दन का पहले से ज्यादा जनसमर्थन,प्यार और आशीर्वाद मिला उसका मैं अजीवन कर्जदार रहूंगा। विधायक श्री यादव ने कहा कि जनता के आशीर्वाद और पार्टी कार्यकर्ताओं के त्याग के बल पर ही मुझ जैसे अदने से व्यक्ति को लगातार तीसरी बार प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत में करने आप सभी का प्रतिनिधित्व करने का सौभाग्य मिला,समाजवादी पार्टी की सरकार भले ही प्रदेश में न बनी हो लेकिन समाजवादी पार्टी संघर्ष करना नही भूली है क्षेत्र के विकास के साथ साथ जनता के हित लिए उनकी समस्या चाहे वह प्रशासन संबंधित हो या क्षेत्र संबंधित हो सदन से लेकर सड़क तक लड़ता आया हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से सहजराम यादव प्रधान,लक्ष्मी शरण वर्मा प्रधान,वासुदेव वर्मा जिला पंचायत सदस्य,बलराम यादव,शिव कैलाश यादव, सुभाष, मनीष,केशव राम,बाबूलाल,रामप्यारे, मो अजीम,मेवालाल,बेचा लाल,वीरेंद्र यादव,समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स शिव शंकर बाजपाई की रिपोर्ट बंकी ब्लॉक

