चोरी की योजना बना रहे 6 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार कब्जे से तमंचा मय कारतूस व चाकू के साथ सुम्भी बरामद
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। जनपद बाराबंकी में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत गरुवार को थाना रामसनेही घाट पुलिस टीम द्वारा चोरी की योजना बना रहे 06 अभियुक्तों हरीशंकर श्रीवास्तव पुत्र जमुना प्रसाद निवासी भट्टपुरवा थाना ईसानगर जनपद लखीमपुर खीरी, मिश्रीलाल पुत्र कुंवर बहादुर श्रीवास्तव निवासी जालिमपुर मड़रवा थाना तम्बौर जनपद सीतापुर सन्तलाल उर्फ सन्तू उर्फ राजेश पुत्र सोनेलाल निवासी अड़ियापुर थाना सदरपुर जनपद सीतापुर वीरेन्द्र कश्यप पुत्र श्रीधर कश्यप निवासी वाजिदनगर थाना रामपुर कलां जनपद सीतापुर उमेश पुत्र राजबहादुर लोनिया निवासी बेदोरा थाना रेउसा जनपद सीतापुर 6. साबित अली पुत्र अजीम उल्ला निवासी जालिमपुर थाना सकरन जनपद सीतापुर को ग्राम दयापुरवा मजरे जेठवनी से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से तीन अदद तमंचा मय चार अदद जिन्दा कारतूस, तीन अदद चाभी के गुच्छे, 06 अदद टार्च, एक अदद सरिया व दो अदद पेचकस तथा घटना में प्रयुक्त वाहन- एक अदद छोटा हाथी व एक अदद मोटर साइकिल बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना रामसनेही घाट पर मु.अ.सं. 136/2022 धारा 401 भादवि व मु.अ.सं. 137-139/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। इस मौके पर पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी, व.उ.नि. अखिलेश प्रजापति थाना, उ.नि. महेन्द्र सिंह, उ.नि. शिवसागर तिवारी, हे.का. बृजेश सिंह, हे.का. आशुतोष उपाध्याय, का. शिवरतन शाही, का. यशवन्त यादव, का. योगेन्द्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
एसएम न्यूज़24टाइम्स जिला ब्यूरो के साथ नेवाज अंसारी की रिपोर्ट 7268941211

