विदाई समारोह में मेधावी हुए पुरस्कृत

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

देवा, बाराबंकी।एसएम न्यूज़24टाइम्स मंगलवार को कम्पोजिट विद्यालय सिसवारा में परीक्षाफल वितरण व विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मेधाबी छात्रों को पुरुस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नीलमलता ने कहा कि छात्र कड़ी मेहनत कर सफलता हासिल करें। सभी छात्र सर्वाधिक अंक प्राप्त कर लक्ष्य प्राप्त करने का प्रयास करे। कक्षा आठ में प्रथम स्थान पर दीपक पाल, दूसरे स्थान पर शिवांशु मिश्रा व तृतीय स्थान पर सूरज रहे। जिन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुनीत मिश्रा, गौरव गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, किरन गौतम सहित बड़ी संख्या में छात्र व अविभावक उपस्थित रहे।

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स 8423434053

Don`t copy text!