एसडीओ व अधिशासी अभियंता के नेतृत्व बिधूत विभाग की टीम ने चलाया चेकिंग अभियान एक दर्जन से अधिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज एक दर्जन उपभोक्ताओं की बत्ती गुल तीन लाख की वसूली मचा हड़कंप ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984

सहसवान। सरकार की मंशा के अनूरूप एसडीओ सतेंद्र कुमार अधिशासी अभियंता राजनाथ यादव के नेतृत्व मंगलवार को विद्युत चोरी रोकने व राजस्व वसूली के लिए बिजली विभाग द्वारा नगर के मोहल्ला चाहशीरी ,पठान टोला ,व मुख्य बाजार डार्लिंग रोड सहित कई मोहल्लों मे सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जैसे ही बिजली विभाग की टीम चेकिंग करने पहुंची वैसे ही लोगों में हड़कम्प मच गया। , एसडीओ सतेंद्र कुमार अधिशासी अभियंता राजनाथ यादव के नेतृत्व मे बिधूत विभाग की टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया चेकिंग टीम को देखते ही मोहल्लेवासियों में हड़कम्प मच गया। टीम ने उपरोक्त मोहल्लों मे चेकिंग की। लम्बे समय से बिल जमा न करने वाले लोगो को शीघ्र बिल जमा करने की हिदायत दी गई और एक दर्जन बकायेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही दर्जनो बकायेदारों की सप्लाई काट दी गई । जिन उपभोक्ताओं के मीटर घर में लगे थे उन्हे घरों के बाहर भी लगाया गया । एसडीओ ने बताया इस दोरान करीब तीन लाख की वसूली की गई लोगों से अपील की गई दंडात्मक कार्यवाही से बचे अपने बकाया बिलों का तुरंत भुगतान करें । इस अवसर पर पुलिस बल के साथ बिधूत स्टाफ भी मौजूद रहा ।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

Don`t copy text!