सहसवान तहसील क्षेत्र में भी भू माफिया की संपत्ति को ध्वस्ती करण करने के उद्देश्य से संपत्तियों को चिन्हित करना प्रारंभ
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
उप जिलाधिकारी ने सभी विभागों से एनओसी प्रमाण पत्र मांगे
भू माफियाओं की संपत्ति खंगाले जाने की सूचना मिलते ही हड़कंप।
सहसवान। शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा जनपद भर में भूमाफिया की संपत्तियों को ध्वस्त करने के उद्देश्य से उनके चिन्हित कराए जाने की सूचना मांगे जाने को लेकर सहसवान उपजिलाधिकारी महिपाल सिंह ने तहसील क्षेत्र के सभी विभाग प्रमुखों से सरकारी भूमि पर अवैध रूप से किए गए कब्जे के लिए एनओसी प्रमाण पत्र मांगे हैं। जिससे सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने पर उपरोक्त कब्जेदार भूमाफियाओं के ध्वसतीकरण की कार्रवाई कर उपरोक्त भूमि को मुक्त किया जा सके उप जिलाधिकारी ने सभी विभाग प्रमुखों से कहा है। कि वह पूर्ण रूप से संतुष्ट होने के उपरांत ही विभाग की एनओसी प्रमाण पत्र कार्यालय में जमा कराएं क्योंकि विभागों द्वारा एनओसी प्रमाण पत्र दी जाने के उपरांत अगर प्रकाश में विभाग की संपत्ति भू माफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने की जानकारी प्रकाश में आती है। तो उसके जिम्मेदार विभाग प्रमुख होंगे इसलिए विभाग प्रमुख एनओसी प्रमाण पत्र देने से पहले पूर्ण रूप से तहसील कार्यालय से भी भूमि का मिलान करा लें अगर उन्हें ऐसा लगता है कि विभाग की भूमि पर भूमाफियाओं ने अवैध रूप से कब्जा किया है तो उसकी जानकारी तत्काल तहसील प्रशासन को उपलब्ध कराएं
उपजिलाधिकारी द्वारा सहसवान तहसील क्षेत्र के सभी विभाग प्रमुखों को दिए गए निर्देश के उपरांत सभी विभाग प्रमुखों में हड़कंप मचा हुआ है। सभी विभाग प्रमुख अपने-अपने विभागों की भूमि की कुंडली खंगालने में लग गए हैं। तथा भूमि का मिलान तहसील कार्यालय के अभिलेखों से मिलाना प्रारंभ कर दिया है। नगर पालिका परिषद सहसवान में भी भूमाफियाओं द्वारा नगर पालिका की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कब्जे करने वालों की भी सूची तैयार की जा रही है जो शीघ्र ही सहसवान उपजिलाधिकारी के माध्यम से जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी जाएगी तथा जिला प्रशासन के उपरोक्त भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने के लिए गए दिशा निर्देश मिलते ही भू माफियाओं से उपरोक्त भूमि खाली कराने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्यूज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

