शोभायात्रा के दौरान पुलिस पर जातिसूचक अपशब्द बोलने का आरोप। धरने पर बैठे लोग, पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद शुरू की जांच।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

बदायूँ। इस्लामनगर मे बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान एक पुलिसकर्मी पर अभद्र भाषा का व जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कार्यक्रम में शामिल लोग धरने पर बैठ गए। गुस्साए लोगों ने शोभा यात्रा के दौरान रुदायन कस्बे के मुख्य मार्ग पर धरना प्रदर्शन कर दिया।

मामले की सूचना पर पहुंची इस्लामनगर पुलिस ने जैसे-जैसे भीड़ को नियंत्रित किया और जांच कर अग्रिम कार्रवाई का भरोसा दिलाया तब जाकर भीड़ शांत हुई। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 131 वी जयंती पर नगर पंचायत रुदायन में विधि पूर्वक अनुसार बाबा साहब अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही थी। पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप है, इस्लामनगर थाने में तैनात पुलिसकर्मी ने कमेटी के दो सदस्यों को गाली दी और उन्हें जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया। इससे गुस्साए कमेटी पदाधिकारियों ने मामले की सूचना थाना पुलिस सहित आला अधिकारियों को दी और प्रदर्शन करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बैठ गए। 2 घंटे समझाने के बाद बात बनी। अभद्रता का आरोप लगाते हुए कमेटी के पदाधिकारी नगर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने ही धरने पर बैठ गए और आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग पर अड़ गए।
मामले की सूचना पर पहुंची इस्लामनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता सए समझते हुए जांच कर विधि पूर्वक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया तब जाकर भीड़ शांत हुई। इस्लामनगर थानाध्यक्ष ने बताया, तहरीर मिली है। जांच कर विधि पूर्वक कार्रवाई की जाएगी।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!