भण्डारे में पहुंचे सदर विधायक धर्मराज यादव
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270
बाराबंकी। श्री हनुमान जयंती के अवसर पर शनिवार को लखपेड़ाबाग स्थित संकट मोचन मंदिर पर भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सदर विधायक धर्मराज सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर विधिवत पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने अपने वक्तव्य में कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से आपसी प्रेम को बढ़ावा मिलता है भंडारे जैसे सामाजिक कार्यक्रमों से भाईचारे, सद्भव के साथ साथ सामाजिक समरसता को भी मजबूती मिलती है इस तरह के आयोजन सबको मिलकर रहने का संदेश देते है साथ ही साथ इंसानियत और अमन का पैगाम देते है जो की हमारी संस्कृति है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पंडित रामचंद्र मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि मिश्रा, रमेश यादव पूर्व प्रमुख, संतोष जयसवाल नगर अध्यक्ष, उपेंद्र वर्मा लबलू, दिनेश वर्मा, अंकित श्रीवास्तव, विनोद यादव प्रधान, सुशील यादव शिवपुरी, विनय कुमार यादव सदर विधानसभा अध्यक्ष, कनक यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
सुहेल अंसारी संवाददाता नगर बाराबंकी एसएम न्यूज़24टाइम्स 8081991270

