130 वे वार्षिकोत्सव मे समापन दिवस पर आयोजित””
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
मसौली बाराबंकी । स्वामी दयानंद ने अंग्रेजी शासन की भर्त्सना करते हुए कहा था कि विदेशी राज माता – पिता के समान सुखकारी होने पर भी स्वराज से उत्तम नही हो सकता है । हजारों क्रान्तिकारियों के बलिदान के बाद स्वराज्य तो प्राप्त हो गया लेकिन अब सुराज्य के लिए हम सबको एकजुट होकर काम करना होगा ।
आर्य समाज नगर के 130वे वार्षिकोत्सव मे समापन दिवस पर आयोजित राष्ट्र रक्षा सम्मेलन मे उक्त विचार प्रकट करते हुए आचार्य सुरेश जोशी ने कहा कि आज कुछ विघटनकारी ताकते देश की एकता और अखण्डता को तोड़ने के लिए प्रयत्नशील हैं । मजहबी उन्माद भारत की सनातन संस्कृति को निगल जाने के लिए आतुर है ऐसे मे आर्यों को अपना सर्वस्व न्यौछावर कर राष्ट्र की रक्षा के लिए तत्पर रहना होगा।
उन्होने कहा कि देश के समक्ष आंतरिक खतरे के साथ ही चीन और पाकिस्तान से बाह्य खतरे भी हैं । हमे देश की उन्नति के लिए चीन निर्मित वस्तुओ के स्थान पर स्वदेशी को अपनाना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण कानून और समान नागरिक संहिता को देश की जरूरत बताते हुए श्री जोशी ने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए इन कानूनो को बनाया जाना सरकार का अति हितकारी कदम होगा ।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

