नाबालिग बेटी की बरामदगी को लेकर सीओ बिल्सी से मिली पीडिता। बोली पुलिस नाबालिग बेटी को बरामद नही कर रही है।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान - बदायूं 9719216984
बदायूँ। बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ दिन पहले एक किशोरी को गांव के कुछ युवक बहला-फुसलाकर ले गए, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए किशोरी की मां दर-दर भटक रही है। पीड़िता ने आज शुक्रवार को इसका प्रार्थना पत्र सीओ को सौंपा है, जिसमें उसने कहा है कि पिछले दिनों उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के एक युवक कुछ लोगों की मदद से बहला-फुसला कर ले गए। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पुलिस को एक प्रार्थना बीते दिन दिया था। मगर पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी, जिसके बाद पीड़िता आज सीओ के सामने पेश हुई है। जिसपर उन्होंने उचित कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया है।
पीड़िता की मां के मुताबिक कई बार थाना स्तर पर बेटी की बरामदगी को लेकर मांग करने पहुंची, इस दौरान पुलिस एक दूसरे पर मामले को टालती रही। पुलिस ने उसकी किसी भी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया। इसके बाद वह सीओ बिल्सी बलदेव सिंह से मुलाकात करते हुए फरियाद की, उसकी बेटी को बरामद करने में मदद की जाए। सीओ ने उसको शीघ्र बेटी की बरामदगी का भरोसा दिलाया है।
महिला की शिकायत मिलने के बाद सीओ ने थाना पुलिस को फटकार लगाते हुए निर्देश दिया, शीघ्र किशोरी की बरामदगी की जाए। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं हो होगी।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984

