चोरी की बाइक के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। शुक्रवार को वादी अखिलेश यादव पुत्र राम सुख निवासी इशेपुर थाना फतेहपुर बाराबंकी ने थाना फतेहपुर पर सूचना दी कि ज्ञान प्रकाश बाजपेई पुत्र जमुना प्रसाद बाजपेई निवासी सरैय्या मकबूल नगर थाना देवा बाराबंकी व ललित मिश्रा पुत्र सूर्य प्रकाश मिश्रा निवासी बेरसापुर थाना मिश्रित जनपद सीतापुर द्वारा मेरे पुत्र को पकड़ कर साथ ले जा रहे थे एवं शोर करने पर उसे छोड़कर भाग गये हैं। उक्त सूचना पर थाना फतेहपुर पर मु.अ.सं. 152/2022 धारा 363 भादवि. बनाम उपरोक्त पंजीकृत किया गया। थाना फतेहपुर पुलिस टीम ने शानिवार को अभियुक्तगण, ज्ञान प्रकाश बाजपेई पुत्र जमुना प्रसाद बाजपेई निवासी सरैय्या मकबूल नगर थाना देवा जनपद बाराबंकी, ललित मिश्रा पुत्र सूर्य प्रकाश मिश्रा निवासी बेरसापुर थाना मिश्रित जनपद सीतापुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना फतेहपुर पर मु.अ.सं. 151/2022 धारा 379 भादवि पंजीकृत है, बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई। पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पाण्डेय, उ.नि. राजेश कुमार पटेल, उ.नि. घनश्याम वर्मा, हे.का. प्रभुनाथ, का. परवेन्द्र सिंह, का. बालेन्द्र यादव, का. मनीष कुमार मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

