तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का बीडीओ संस्कृता ने किया निरीक्षण

शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

त्रिलोकपुर, बाराबंकी। ग्राम पंचायत मुबारकपुर में मनरेगा योजना के तहत बुढनी तालाब पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का खण्ड विकास अधिकारी डॉ. सँस्कृता मिश्रा ने निरीक्षण किया तथा अभिलेखों का मिलान करते हुए एवं जाब कार्ड धारकों से सीधा संवाद किया। करीब 10 लाख रुपये की लागत से ग्राम पंचायत मुबारकपुर में मनरेगा योजना के तहत बुढनी आदर्श तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य के फरवरी माह से चल रहा था। सोमवार को खण्ड विकास अधिकारी डॉ. संस्कृता मिश्रा ने औचक निरीक्षण कर कार्य प्रगति का जायजा लिया उन्होंने काम कर रहे। जाब कार्ड धारकों एवं मस्टर रोल का मिलान किया। इसके बाद मनरेगा के सातों रजिस्टर का देखा। कार्यस्थल पर वाटर कूलर, सैनिटाइजर, मेडिकल किट की जानकारी ली जहां पर सभी सामान उपलब्ध मिले। खण्ड विकास अधिकारी ने महिला मेट शांति देवी से कार्य को बेहतर ढंग से कराने एव पारदर्शिता लाने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद कुमार, पंचायत सचिव सियाराम, पंचायत मित्र हेमंत वर्मा, तकनीकी सहायक अजय वर्मा, अनिल कुमार दुबे, विजय मिश्रा मौजूद रहे।

शान्ती देवी  अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

 

Don`t copy text!