राष्ट्रीय विचारों के विकास एवं उत्थान के लिए भाजपा समर्पित: अमर पाल मौर्य
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का सोमवार को एक मैरिज लॉन में शुभारम्भ हुआ। प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र प्रभारी अमर पाल मौर्य एवं प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित करके प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र में भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शाश्वत विचारों की वाहक भाजपा किसी एक कार्य के लिए नही बनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ सांसद,विधायक और सत्ता के लिए काम करने वाली पार्टी नहीं है बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति विचारों के विकास और उत्थान के लिए काम करने वाली पार्टी है। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय इतिहास में नए युग का निर्माण हुआ है।देश की राजनीति का एजेंडा बदल गया है। तुष्टिकरण को बढ़ावा देने वाले राजनीतिज्ञ बौने हो रहे है। उन्होंने जनसंघ से भाजपा तक के सफर की विस्तार से चर्चा की। श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी बाजपेयी, नाना जी देशमुख,लालकृष्ण आडवाणी सहित कई संस्थापक नेताओं की चर्चा भी की।द्वितीय सत्र में हमारा विचार परिवार विषय पर बोलते हुए प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता मास्टर ऑफ आर्गेनाइजेशन है। बताया कि भाजपा के लिए नेशन फर्स्ट,पार्टी सेकंड व पर्सन थर्ड है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा मृत्युंजयी है जो न कभी खत्म हुई है और न कभी खत्म होगी। उन्होंने आरएसएस,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, विहिप,भारतीय मजदूर संघ सहित अन्य समान विचार परिवार की जरूरत एवं स्थापना पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने चतुर्थ सत्र में धारा 370 समाप्ति,राम मंदिर निर्माण,पोखरण विस्फोट,ट्रिपल तलाक,सीएए कानून आदि को विस्तार से समझाया। पुष्कर मिश्रा ने पंचम सत्र को सम्बोधित किया।जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने अतिथियों का स्वागत किया। सन्चालन सन्तोष सिंह ने किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री सतीश शर्मा, विधायक दिनेश रावत,एमएलसी अंगद सिंह,जिलापंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, शरद अवस्थी,बैजनाथ रावत,सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, हरगोविंद सिंह,अवधेश श्रीवास्तव,शुशील कुमार जैन,विजय आनंद बाजपेई,प्रमोद तिवारी,शीलरत्न मिहिर, संदीप गुप्ता,रचना श्रीवास्तव, देव गुप्ता,अरविंद मौर्य,गुरुशरण लोधी,मनोज वर्मा,प्रशांत मिश्रा, हर्षित वर्मा,नवीन राठौर,विजय कुमार श्रीवास्तव सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
आज आयेंगी डिप्टी सीएम
प्रदेश सरकार के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मंगलवार को प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करेंगे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

