ट्रक ने रौंदा बाइक सवार को एक महिला सहित तीन बाइक सवार की मौके पर ही मौत
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984
सहसवान। मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सालारपुर से एक महिला सहित तीन लोग बाइक पर सवार होकर दवाई लेने जा रहे थे मुजरिया कोतवाली के ठीक सामने मुजरिया चौराहे पर मंगलवार सुबह 10:15 बजे सहसवान की ओर से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा दिया जिसमें एक महिला सहित तीन लोग की मौके पर ही मौत हो गई । बाइक सवार मृतक मुलायम सिंह, प्रमोद कुमार, सुशीला, तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। और जैसे ही ग्रामीणों को एक्सीडेंट की सूचना मिली वैसे ही आसपास के ग्रामीणों ने मुजरिया चौराहे को घेर लिया बमुश्किल सहसवान पुलिस क्षेत्र अधिकारी उझानी पुलिस क्षेत्र अधिकारी व एस एच ओ मुजरिया ने ग्राम वासियों को समझा-बुझाकर शांत किया तब कहीं जाकर जाम खुल सका और तीनों मृतकों को शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया और ट्रक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस जुटी जांच में।
मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

