पुलिस ने अवैध शराब व बनाने के उपकरण सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

सहसवान। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के कुशल निर्देशन में एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बदायूं के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी सहसवान के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे अवैध शराब तस्करी व बिक्री की रोकथाम अभियान के अन्तर्गत थाना सहसवान पुलिस द्धारा चैकिंग के दौरान 01 नफर अभियुक्त पप्पू पुत्र रामसहाय कश्यप निवासी ग्राम गिधौली का मजरा मौजमपुर थाना मूसाझाग जनपद बदायूं को 20 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने की उपकरण के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना सहसवान पर मु0अ0सं0 178/22 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्या0 समक्ष पेश किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984

Don`t copy text!