सीडीओ ने किया गोवंष आश्रय स्थल का निरीक्षण
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705
बाराबंकी। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत सरसा में स्थायी गोवंश आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय यशोवर्धन सिंह खण्ड विकास अधिकारी सिद्धौर, आलोक कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी सिद्धौर, सोमवीर सिंह अवर अभियन्ता (लं0सि0ं), कुलदीप कुमार वर्मा ग्रा0वि0अ0, राजू प्रधान ग्राम पंचायत सरसा उपस्थित रहें। इस गोवंश आश्रय स्थल में कुल 264 गोवंश, जिसमे 151 नर एवं 113 मादा संरक्षित पाये गये। हरे चारे के संबंध में जानकारी चाही गयी, जिसके क्रम मे खण्ड विकास अधिकारी सिद्धौर द्वारा बताया गया कि हरे चारे की बुआई करा दी गयी है। शीघ्र ही तैयार हो जायेगा। भूसे का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में पाया गया, पानी की व्यवस्था ठीक पायी गयी तथा साफ सफाई हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं मुख्य विकास अधिकारी द्वारा भूमि संरक्षण इकाई गोमती बाराबंकी के द्वारा संचालित की जा रही पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान समृद्धि योजना के अन्तर्गत ग्राम पंचायत-मंसारा एवं जलालपुर, विकासखंड-सिद्धौर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय भूमि संरक्षण अधिकारी, गोमती, खण्ड विकास अधिकारी, सिद्धौर एवं अन्य क्षेत्रीय कार्मिक मौके पर उपस्थित रहे। परियोजना क्षेत्र में बनाये गये चेकडैम तथा भूमि एवं जल संरक्षण सम्बन्धी कार्य, कंटूर बांध, मार्जिनल बांध/पेरीफेरल बांध का निरीक्षण किया गया। इस योजना से अधिक से अधिक कृषकों को लाभान्वित किया जाये। निरीक्षण के समय उपस्थित कृषकों द्वारा बताया गया कि खेतों की उपजाउ मिट्टी एवं पानी बहकर गोमती नदी में चला जाता था, परन्तु भूमि संरक्षण सम्बन्धी कार्य होने से खेतों में पानी की उपलब्धता अधिक समय तक बनी रहती है, जिससे हमारे खेतों में फसलें अच्छी होने से उत्पादन एवं आमदनी में बढ़ोतरी हुई है एवं हमारा जीवन स्तर ऊपर उठ रहा है।
शान्ती देवी अवधेश वर्मा विशेष संवाददाता मसौली जनपद बाराबंकी एसएम न्यूज़ 24 टाइम्स 8707331705

