बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा मंच के माध्यम से निखर कर आयी सामने
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबांकी। सुर सरगम म्यूज़िक ऐंड डाँस अकादमी लखपेड़ाबाग़ बड़ेल रोड, निकट बड़ेल पुलिस चौकी महर्षि नगर में चल रही 15 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन के बाद संगीत कला उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पंकज गुप्ता पंकी, दिनेश रावत विधायक हैदरगढ़, राजेश कश्यप, सरिता सिंह, एस के वर्मा के द्वारा द्वीप जलाकर शुभारम्भ किया गया। जिसमें विभिन्न छात्र छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत कर अपनी कलाओं और प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश कर्समीति सदस्य भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा पंकज गुप्ता ‘पंकी’ ने कहा कि समय समय पर ऐसी कार्यशालाओं और कार्यक्रम होने चाहिए। क्योंकि इसमें सैकड़ों बच्चे प्रतिभाग करते हैं और उनके अंदर छिपी प्रतिभा मंच के माध्यम से निखर कर सामने आती है और लोगों का उत्साह वर्धन उन्हें उस प्रतिभा को और निखारने का हौसला देता है। कड़ी मेहनत और लगन से ऐसे ही मंचों से इन्ही बाल कलाकारों में से निकल कर आगे प्रतिभागी अपने देश का नाम अपनी कला के माध्यम से रौशन करते हैं। संगीत कला उत्सव में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्रों को सुर सरगम के संस्थापक रवीन्द्र यादव, प्रबन्धक सुधा वर्मा, शिक्षक अंजली शर्मा के द्वारा प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

